बंद करना

    30वें जिला-स्तरीय युवा महोत्सव में, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 की टीम ने लोक गीत श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया।

    The PM SHRI KV NO 1 CHHINDWARA

    जिला स्तरीय 30वें युवा उत्सव में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 की टीम ने लोकगीत गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में 4 एवं 5 नवंबर को जिला स्तरीय 30वें युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इस वर्ष युवा उत्सव की थीम ‘नशा मुक्त भारत’ रखी गई, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, सकारात्मक और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
    इस युवा उत्सव में 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगिताएं में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्ति की थीम पर आधारित लोकगीत गायन , लोकनृत्य नुक्कड़ नाटक कविता लेखन और पेंटिंग प्रतियोगितायें आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी कला प्रतिभा के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
    लोकगीत गायन प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, छिंदवाड़ा की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छिंदवाड़ा के सांसद श्री बंटी विवेक साहू ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
    कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कार्यान्वयन जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री कृष्ण कुमार चौरसिया के निर्देशन में सम्पन्न हुई।
    युवा उत्सव के माध्यम से युवाओं में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 की टीम की सफलता पर प्राचार्य महोदय श्री हरि प्रसाद धारकर ने विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी एवं प्रार्थना सभा में नशा मुक्ति पर सकारात्मक संदेश दिया ।